फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock market closed with the marginal growth

मामूली तेजी के साथ शेयर बाजार बंद

Tue, 25 Sep 2012 04:41 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Sep 2012 04:41 PM IST
विज्ञापन
stock market closed with the marginal growth
शेयर बाजार आज मामूली तेजी के साथ बंद हुए। बाजार पर लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली का दबाव नजर आया। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का सेंसेक्स 21.07 अंकों की तेजी के साथ 18694.41 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.30 अंकों की मामूली तेजी के साथ 5673.90 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कल केंद्र ने राज्यों के विद्युत बोर्डों के 2 लाख करोड़ के कर्ज को समायोजित करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आज पॉवर सेक्टर के शेयरों मे तेजी रही। इसके चलते सेंसेक्स 116.67 अंकों की तेजी के साथ 18,790.01 के स्तर पर खुला। निफ्टी 33.10 अंकों की तेजी के साथ 5,702.70 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन


लेकिन एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुख के चलते शेयर बाजार में यह तेजी बरकरार नहीं रही। मेटल, रियल्टी, आटो और बैंकिंग सेक्टर में की गई बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि कल बीएसई का सेंसेक्स 79.49 अंक घटकर 18,673.34 अंक के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 21.55 अंक नीचे 5,669.60 अंक पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed