फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mood changed in india after election

चुनाव के बाद भारत में बदला है माहौल-वोडाफोन प्रमुख

Thu, 25 Sep 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली Updated Thu, 25 Sep 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
mood changed in india after election

खास तौर से जब मोदी दुनिया की प्रमुख कंपनियों को भारत में आकर निवेश करने का आह्वाहन कर रहे हैं। जिससे भारत मैन्यूफैक्चरिंग हब के रुप में विकसित हो सके। इसी कड़ी में भारत आए वोडाफोन ग्रुप के सीईओ विटोरियो कोलाओ ने बृहस्पतिवार को कहा है कि चुनाव के बाद भारत में माहौल बदला है। ऐसे में मोदी सरकार को तेजी से बड़े सुधार करने के कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी बिजनेस के हिमायती हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है कि नई सरकार भारत में कारोबारी माहौल को आसान करेगी।भारत सरकार के साथ वोडाफोन के 11200 करोड़ रुपये के टैक्स मामले पर कोलाओ ने अर्बिट्रेशन के अलावा दूसरे रास्ते से सुलझने की संभावना से भी बृहस्पतिवार को इंकार नहीं किया है। उनके अनुसार मोदी सरकार के आने के बाद निवेशकों का मूड सकारात्मक है। ऐसा इसलिए हैं कि नई सरकार की नीयत अच्छी लग रही है। कोलाओ ने इसके अलावा भारत में नीतिगत फैसलों में सुस्त प्रक्रिया पर चिंता जताई है। उनके अनुसार इन सब बाधाओं को दूर करने की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed