{"_id":"347d3788-8705-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"montek-said-india-will-take-7-percent-growth-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोंटेक को भरोसा, 6.5-7% रहेगी इस साल विकास दर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मोंटेक को भरोसा, 6.5-7% रहेगी इस साल विकास दर
लंदन/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को भरोसा है कि एक बार फिर से इंडियन इकोनॉमी तेज रफ्तार से दौड़ेगी। अहलूवालिया ने लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आगामी कुछ सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 8 फीसदी के आसपास रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में विकास दर 6.5-7 प्रतिशत रहेगी। उपाध्यक्ष ने माना कि बढ़ता राजकोषीय घाटा बेहद चिंता की बात है और सरकार इसे कम करने पर कई कदम उठा रही है।
विज्ञापन
पिछले 10 साल से देश की विकास दर 7.5 फीसदी के आसपास रही है। हालांकि पिछले पांच सालों से इसमें गिरावट दर्ज की गई है। वर्ल्ड इकोनॉमी में मंदी और अस्थिरता इसकी प्रमुख वजह है।
विज्ञापन