फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   money order service become more smart then earlier

बंद नहीं 'स्मार्ट' हो गई है भारतीय डाक की ये खास सेवा

Thu, 14 May 2015 04:13 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
money order service become more smart then earlier

डाक विभाग के मुताबिक, पैसा भेजने की पुरानी और विश्वसनीय मनी ऑर्डर सेवा अब भी उपलब्ध है। विभाग ने इसे बंद किए जाने की रिपोर्टों का खंडन किया है।

विज्ञापन


विभाग ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से हिंदी समेत अन्य क्षेत्रीय समाचारों में इस सेवा को बंद किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं, जो पूरी तरह से गलत हैं।

डाक विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया में उसकी नकारात्मक छवि पेश की जा रही है। विभाग के मुताबिक, मनी ऑर्डर की सिर्फ विदेश सेवा को बंद किया गया है, बाकी की सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन मोड के चलते मनी ऑर्डर की सेवा पहले के मुकाबले ज्यादा तेज हो गई है।

शुरू की हैं ये दो सेवाएं

money order service become more smart then earlier

भारतीय डाक विभाग ई-बैंकिंग के इस युग में एक कदम आगे बढ़कर ईएमओ (इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर) और आईएमओ (इंस्टेंट मनीऑर्डर) सेवाएं दे रहा है।

इन नई सुविधाओं का इस्तेमाल करके पहले से भी जल्दी अपनों तक पैसे और शगुन पहुंचा सकेंगे।

इस नई सुविधा का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि इसके जरिए उपभोक्ता मनीऑर्डर की गई राशि को किसी बैंक खाते में भी ट्रांसफर करा सकेंगे।

क्या है इसकी प्रक्रिया

money order service become more smart then earlier

इंस्टेंट मनी ऑर्डर सेवा से एक हजार से 50 हजार तक की रकम भेजी जा सकेगी। इसके लिए पैसे भेजने वाले और पैसे पाने वाले, दोनों ही व्यक्तियों को आपना आईडी कार्ड दिखाना होगा।

वहीं दूसरी ओर, इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर में उपभोक्ता पांच हजार रुपए तक की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। इस राशि के लिए किसी तरह के आईडी कार्ड की जरूरत नहीं होगी।

साथ ही इंस्टेंट मनीआर्डर के तहत भेजी गई राशि को उपभोक्ता जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed