{"_id":"da2332f0-8de0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"money-londring-icici-18-employees-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉंड्रिंग: आईसीआईसीआई के 18 कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मनी लॉंड्रिंग: आईसीआईसीआई के 18 कर्मचारी निलंबित
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी लॉंड्रिंग गतिविधियों में लिप्त अपने 18 कर्मचारियों को आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। बैंक के सूत्रों ने बताया कि जब तक मनी लॉंड्रिंग के आरोपों को लेकर की जा रही जांच चलेगी, इन कर्मचारियों का निलंबन जारी रहेगा। मामले की जांच दो हफ्तों में पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन 'रेड स्पाइडर’ के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सख्त रुख अपनाया है। आरबीआई ने ऑपरेशन से संबंधित वीडियो को देखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
देश में निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस पर काले धन को सफेद करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप ऑनलाइन पत्रिका कोबरापोस्ट ने एक स्टिंग ऑपरेशन ‘रेड स्पाइडर’ के जरिए लगाया है। हालांकि, तीनों बैंकों ने इन आरोपों का खंडन करते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन