फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Monetary policy to now target inflation, to be 6% by Jan 2016

जनवरी 2016 तक मुद्रास्फीति 6 फीसदी से नीचे लाने का लक्ष्य

Thu, 05 Mar 2015 12:58 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 05 Mar 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Monetary policy to now target inflation, to be 6% by Jan 2016

वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने जनवरी 2016 तक खुदरा मुद्रास्फीति की दर 6 फीसदी से नीचे लाने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


अगले वर्ष तक खुदरा मुद्रास्फीति की दर 4 फीसदी तक लाने का लक्ष्य तय किया गया है। मॉनीटरी पॉलिसी फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर 20 फरवरी को हस्ताक्षर किए गए हैं और इसका प्रमुख तौर पर मकसद ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए कीमतों  में स्थिरता बनाए रखना है।

एग्रीमेंट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक जनवरी 2016 तक महंगाई 6 फीसदी से कम के स्तर पर लाने के लक्ष्य पर काम करेगा।  2016-17 और इसके बाद के वर्षों के लिए लक्ष्य 4 फीसदी होगा।
विज्ञापन


यह समझौता आरबीआई गर्वनर को मुद्रास्फीति का लक्ष्य हासिल करने मौद्रिक नीति से जुड़े उपायों पर फैसले लेने का खुला अधिकार देता है। इसके तहत अगर आरबीआई लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता है तो उसे केंद्र सरकार को इस बारे में एक रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed