{"_id":"39fb5706-4ad5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"modi-win-will-boost-business-confidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की जीत से बढ़ेगा कारोबारी भरोसा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मोदी की जीत से बढ़ेगा कारोबारी भरोसा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2012 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीआईआई के प्रेसिडेंट एडी गोदरेज ने गुजरात चुनाव में बीजेपी व मोदी नेतृत्व मिली जीत पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य में स्थिरता बनी रहने से उद्योगों का भरोसा बढ़ेगा और नए निवेश आकर्षित होंगे। सीआईआई राज्य सरकार के साथ मिलजुल कर कार्य कर रही है और आगे भी गुजरात की प्रगति में अपनी भागदारी बनाए रखेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, गोदरेज ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को बधाई दी है। गोदरेज ने कहा कि हिमाचल में मिले स्पष्ट बहुमत से नई सरकार को राज्य में ढांचागत व औद्योगिक कलस्टर के विकास में साहसिक उठाने का अवसर मिला है। राज्य में ऐसे कदम उठाए जाने की जरूरत भी है। सीआईआई नई सरकार के साथ मिलजुल कर कार्य करेगी।
विज्ञापन