फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   modi will surpass white house on twitter

इस मामले में व्हाइट हाउस को भी पछ़ाड देंगे मोदी

Thu, 26 Jun 2014 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। Updated Thu, 26 Jun 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
modi will surpass white house on twitter

दुनिया भर के नेताओं के ट्विटर अकाउंट पर नजर रखने वाली ट्विप्लोमेसी के अनुसार नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फालो करने वाले लोगों की संख्या जल्द ही व्हाइट हाउस के फालोअर से ज्यादा हो जाएगी।

विज्ञापन


अभी ट्विटर पर नेताओं के फालोअर के आधार पर दुनिया में पांचवे नंबर पर है मोदी, 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हैं फालोअर

दुनिया की प्रमुख कंपनी कम्युनिकेशन कंपनी बर्सन एंड मारस्टेलर द्वारा जारी की गई सालाना रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के ट्विटर पर इस समय 49,76,734 फालोअर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोदी के फालोअर की संख्या 49,67,847 पहुंच चुकी है। इस समय संख्या के आधार पर मोदी दुनिया में पांचवे सबसे बड़े नेता हैं, जिनके ट्विटर पर इतनी संख्या में फालोअर हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिका के प्रेसिडेंट बराक ओबामा के कैंपेन अकाउंट पर 4.3 करोड़ फालोअर हैं। इसकेबाद पोप फ्रांसिस के 1.4 करोड़ फालोअर हैं।

तीसरे नंबर में इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट सुशीलो बामबांग है। चौथे नंबर पर व्हाइट हाउस और पांचवे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।


रिपोर्ट के अनुसार उसने दुनिया भर के 161 देशों के 643 सरकारी अकाउंट का विश्लेषण किया है। केवल 38 देश ऐसे हैं जिनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। इनमें से ज्यादातर देश अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed