फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   modi's government fail in this matter.

महंगाई को लेकर मोदी सरकार का दावा हुआ फुस्स!

Thu, 18 Sep 2014 02:59 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
modi's government fail in this matter.

थोक महंगाई पांच साल में सबसे कम होने के आंकड़े ने मोदी सरकार को वाहवाही तो दिलाई लेकिन आम आदमी तक यह राहत नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अगस्त में थोक और खुदरा महंगाई दर के बीच अंतर बढ़कर करीब दोगुना हो गया है। थोक महंगाई दर घटकर 3.74 फीसदी पर आ गई है लेकिन खुदरा महंगाई दर 7.80 फीसदी है।

जमाखोरी और कालाबाजारी पर नकेल कसने के तमाम दावों के बावजूद थोक और खुदरा महंगाई का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर महंगाई में कमी के सरकारी आंकड़ों को गौर से देखें तो तस्वीर बदली हुई नजर आती है।
विज्ञापन


अगस्त में सब्जियों की थोक महंगाई 4.88 फीसदी रही लेकिन इस दौरान खुदरा बाजार में सब्जियां सस्ती होने के बजाय 15.15 फीसदी महंगी हो गई।

महंगाई की गंभीर समस्या की और इशारा

modi's government fail in this matter.

इसी तरह अंडा-मांस-मछली के थोक दाम 5.87 फीसदी घटे लेकिन खुदरा महंगाई 7.71 फीसदी बढ़ गई है। यही वजह है कि खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर सिर्फ 5.15 फीसदी बढ़ने के बावजूद खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई 9.16 फीसदी बढ़ गई।

जाहिर है कि थोक महंगाई में कमी के बाद भी खुदरा कीमतों पर अंकुश न लगने से बिचौलिये फायदे में हैं। जबकि केंद्र की सत्ता संभालने के बाद से ही मोदी सरकार बिचौलियों पर अंकुश लगाने के दावे कर रही है।

अर्थशास्त्री डीएच पई पनंदीकर का कहना है कि थोक और खुदरा महंगाई के बीच इतना ज्यादा अंतर महंगाई की समस्या के गंभीर पहलू को उजागर करता है। खुदरा महंगाई में कमी के लिए सरकार को ठोस उपाय करने की जरूरी है।

बढ़ सकता है सस्ते कर्ज का इंतजार

modi's government fail in this matter.

खुदरा और थोक कीमतों के बढ़ते अंतर के चलते महंगाई में कमी के बावजूद ब्याज दरों में कटौती का मामला अटक सकता है। रेलिगेयर कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, थोक और खुदरा महंगाई दर के बढ़ते अंतर से लगता है कि जमाखोरों पर अंकुश लगाने की सरकारी कोशिशों का असर अभी नहीं दिखा है।

सितंबर में सुधरे मानसून से खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी। फिर भी चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2014) से पहले ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद नहीं है।

थोक व खुदरा महंगाई का अंतर (अगस्त में)

वस्तु-------थोक महंगाई-------खुदरा महंगाई
सब्जियां-------    -4.88-------15.15
अंडा-मांस-मछली------- -5.87-------7.71
फल-------20.31-------24.27
अनाज-------3.7-------6.88
दूध-------12.18-------11.70
सभी वस्तुएं-------3.74-------7.80
-------
महीना-------थोक महंगाई दर-------खुदरा महंगाई दर (फीसदी में)
मई-------6.18-------8.28
जून-------5.66-------7.31
जुलाई-------5.19-------7.96
अगस्त-------3.74-------7.80

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed