{"_id":"5f55f072-307e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mobile-service-providers-twisting-money-from-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनियां उपभोक्ताओं को लगा रही हैं चूना ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मोबाइल कंपनियां उपभोक्ताओं को लगा रही हैं चूना
आगरा/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2012 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी रिंगटोन डाउनलोड करने के नाम पर तो कभी मनपसंद गाने की डायलर टोन लगाने को लेकर मोबाइल कंपनियां उपभोक्ताओं पर जबरन बोझ डाल रही हैं। पोस्टपेड कनेक्शन धारक ही नहीं बल्कि प्रीपेड धारक भी मोबाइल कंपनियों की इस धींगामुश्ती से परेशान हैं। अवधि समाप्त होने के बाद भी कंपनियां डायलर टोन को हटाने का मैसेज देने के बाद भी सेवा देती रहती हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल उपभोक्ताओं का कहना है कि रिंगटोन डायल करने के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। मोबाइल पर आफर देने के बाद बगैर उपभोक्ताओं की मर्जी के डायलर टोन बदल दी जाती है। एक माह का चार्ज वसूलने के बाद भी उसे हटाया नहीं जाता है।
विज्ञापन
इसी तरह कभी क्रिकेट का स्कोर जानने को तो कभी किसी सेवा की जानकारी के लिए कॉल करने पर पैसा काट दिया जाता है। कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने के लिए घंटों जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसके बाद भी सेवाएं डिएक्टिवेट नहीं की जाती हैं।
विज्ञापन
मोबाइल कंपनियों की इस मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसा नहीं है कि यह खेल केवल बीएसएनएल में चल रहा है। एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, टाटा डोकोमो और यूनिनॉर के उपभोक्ता भी इसी तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
गृहणी रेनू का कहना है कि गलती से मोबाइल में इंटरनेट सेवा शुरू हो गई। इसे बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी पैसे कट चुके थे।