{"_id":"61e732fe-a150-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"mobile-money-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिनटों में पहुंच जाएगा मनीआर्डर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब मिनटों में पहुंच जाएगा मनीआर्डर
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डाकघरों से भेजा जाने वाला मनीआर्डर मिनटों में संबंधित शाखा में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
यही नहीं, धनराशि भेजने वाले को डिलेवरी होने पर ओके का एसएमएस भी मिलेगा।
ऐसा संभव हुआ है विशेश्वरगंज मुख्य डाकघर में मंगलवार से शुरू हुई मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवा से।
इसका शुभारंभ निदेशक डाक सेवाएं (इलाहाबाद जोन) कृष्ण कुमार यादव ने राम बचन मौर्या का कानपुर स्थित प्रधान डाकघर में 15 सौ रुपये भेजकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवा शुरू होने से देश के किसी भी कोने में सीबीएस (कोर बैकिंग सोल्यूशन) से जुड़े डाकघर में मनीआर्डर किया और मंगाया जा सकता है।
फिलहाल यह सेवा देश के चुनिंदा डाकघरों में ही शुरू की जा रही है। डाकघरों को इसके लिए ऐसे मोबाइल दिए गए हैं जिनमें विशेष साफ्टवेयर लगाया गया है। आगे चलकर ग्रामीण डाकघरों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
मनीआर्डर भेजने वाले को डाकघर से पासवर्ड दिया जाएगा जिसे वह पैसा पाने वाले को बताएगा। संबंधित व्यक्ति अपनी आईडी और पासवर्ड डाकघर में देकर भुगतान पा सकेगा।
विज्ञापन
फिलहाल इस सेवा के तहत कम से कम एक हजार और अधिक से अधिक 10 हजार रुपये भेजे जा सकेंगे। निदेशक के अनुसार प्रदेश के 136 डाकघरों में यह सेवा शुरू हुई है।
इलाहाबाद परिक्षेत्र के 19 डाकघर इससे जुड़ चुके हैं। समारोह में प्रवर डाक अधीक्षक (पूर्वी) शिव सहाय मिश्र, डाक अधीक्षक (पश्चिमी) एके श्रीवास्तव, डाक अधीक्षक विशेश्वरगंज एसएम राय, एएसपी विजलेंस प्रभाकर त्रिपाठी, आरसी राम, बीके शर्मा, बीपी सिंह, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
मनीआर्डर पर लगने वाला शुल्क
- 1000 से 1500 पर 45 रुपये
- 1501 से 5000 पर 79 रुपये
- 5001 से 10,000 पर 112 रुपये
डाकघरों में होंगी नई भर्तियां
डाकघरों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए नई भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। यह जानकारी निदेशक डाक सेवाएं (इलाहाबाद जोन) कृष्ण कुमार यादव ने दी।
मनी ट्रासंफर सेवा का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने के बाद अधिक कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। विभाग में खाली पड़ा विकलांग कोटा प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।
इसके अलावा ग्रामीण डाक सेवक भी तैनात किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने की प्रक्रिया तेजी में चल रही है। जून तक कार्य पूरा होने की संभावना है। डाकघरों में एटीमए अगस्त के बाद से लगने शुरू हो जाएंगे।