{"_id":"8fa05720-9a0c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mobile-money-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से शुरू होगी मोबाइल मनीऑर्डर सुविधा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अक्तूबर से शुरू होगी मोबाइल मनीऑर्डर सुविधा
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sun, 31 Mar 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
देश के सभी डाकघरों में इस साल अक्तूबर से मोबाइल मनीऑर्डर सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री किल्ली कृपारानी ने रविवार को बताया कि वर्ष 2014 के अंत तक देश के सभी एक लाख पचपन हजार डाकघरों में 4700 करोड़ की लागत से ऑनलाइन सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी धन हस्तांतरण योजना का लाभ महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के मजदूरों को डाक बैंक के द्वारा ही प्राप्त हो पाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने श्रीकाकुलम मंदिर का डाक टिकट जारी करने के अलावा ‘माई स्टांप’ कार्यक्रम भी शुरू किया। गौरतलब है कि ‘माई स्टांप’ कार्यक्रम के तहत लोगों की फोटो भी चयनित डाक टिकट के साथ प्रकाशित की जाएगी। यह कार्यक्रम शुरू करने वाला आंध्र प्रदेश देश का तीसरा राज्य हो जाएगा।
विज्ञापन