फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mobile is changing the face of e-commarce

मोबाइल फोन बदल रहा ई-कॉमर्स की दुनिया

Tue, 12 Aug 2014 05:35 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
mobile is changing the face of e-commarce

इंटरनेट के साथ तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स बाजार में करीब 60 फीसदी कारोबार ट्रैवल पोर्टल के जरिए आता है। यह कहना है मेकमाईट्रिप.कॉम के सह-संस्थापक और इंडिया सीईओ राजेश मगाओ का।

विज्ञापन


ट्रैवल और होटल बुकिंग कारोबार में बढ़ते कंपीटिशन का आप कैसे मुकाबला कर रहे हैं?
भारत की ऑनलाइन ट्रैवल इंडस्ट्री में भरपूर संभावनाएं हैं। नई तकनीक के साथ बहुत से नए प्लेयर ट्रैवल बुकिंग से जुड़े कारोबार में आ रहे हैं। इससे कंपीटिशन बढ़ा है लेकिन हमें नई चीजों के बारे में सोचने और खुद को बेहतर बनाने का मौका भी मिल रहा है। हम ग्राहकों की बदलती जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल रहे हैं। आज मेकमाइट्रिप एक ट्रैवल पोर्टल से बढ़कर टूर एंड ट्रैवल से जुड़ी तमाम सेवाएं हासिल करने का सबसे बेहतर माध्यम है। अब हमारा जोर होटल और टूर पैकेज बिजनेस बढ़ाने पर है, जिसके लिए ग्राहकों का भरोसा जितना जरूरी है। बेस्ट रेट, लास्ट मिनट बुकिंग और मनी बैक गारंटी के साथ हम ऑनलाइन होटल बुकिंग में अलग पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन


यह साल देश में ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए कैसा रहा? कारोबारी विस्तार की संभावनाएं किन क्षेत्रों में नजर आ रही हैं?
एयर एशिया और टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस के भारत में आगाज और जेट-एतिहाद की साझेदारी ट्रैवल उद्योग के लिए शुभ संकेत है। इस साल बजट में ई-वीजा के ऐलान से भी टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वर्ष 2013 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग में मेकमाईट्रिप.कॉम की हिस्सेदारी 47 फीसदी थी। अपनी इस स्थिति को मजबूत करने के लिए हमारा फोकस भारत के अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया और यूएई पर है। ईजीटूबुक.कॉम का अधिग्रहण करने के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया के बाहर भी हमारी पहुंच बढ़ रही है। टिकटिंग के अलावा होटल एंड पैकेज बुकिंग बिजनेस में अच्छी ग्रोथ है। वित्त वर्ष 2014-15 की पहली तिमाही में होटल एंड पैकेज टूर का बिजनेस पिछले साल से करीब दोगुना ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन के जरिए इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को आप किस तरह देखते हैं?
ग्राहकों तक पहुंचने के लिए मोबाइल फोन ट्रैवल कंपनियों का पसंदीदा माध्यम है। मेकमाईट्रिप एप्लीकेशन के 32 लाख डाउनलोड हो चुके हैं। जिसके जरिए विंडोज से लेकर ब्लैकबेरी तक सभी तरह के प्लेटफार्म पर फ्लाइट, होटल और बस टिकट बुक किए जा सकते हैं। आज मेकमाईट्रिप तक पहुंचने वाले 29 फीसदी लोग मोबाइल के जरिए आते हैं, जबकि ऑनलाइन बिजनेस में मोबाइल फोन की हिस्सेदारी करीब 14 फीसदी है। मोबाइल फोन ई-कॉमर्स की दुनिया को बदल रहा है। लोगों की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए बेहतर सेवाएं व अनुभव प्रदान करने में मोबाइल फोन बेहद कारगर साबित हो रहा है।

बस टिकटों की बुकिंग में कई कंपनियां उतर चुकी हैं। इसे लेकर आपकी क्या रणनीति है?
हम भारतीय यात्रियों की जरूरतों को समझते हैं। जिसे देखते हुए हमने बस सेवाओं की बुकिंग भी शुरू की है। हम देश भर में 12 हजार से ज्यादा रूटों पर 1,300 से ज्यादा बस ऑपरेटरों के जरिए सबसे कम दाम में टिकट की गारंटी दे रहे हैं। इसके लिए हमने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी जैसे कई स्टेट ट्रांसपोर्ट व टूरिज्म कॉरपोरशन से हाथ मिलाया है।

जिन लोगों की पहुंच इंटरनेट तक नहीं है, उन तक आप कैसे पहुंचेंगे?
हमने खासकर छोटे शहरों के यात्रियों तक पहुंच बनाने के लिए अपने रिटेल आउटलेट खोलने शुरू किए हैं। फिलहाल देश में 40 शहरों में मेकमाईट्रिप के 60 रिटेल आउटलेट हैं।


भूटान जैसे टूरिज्म डेस्टीनेशन को लेकर मेकमाईट्रिप के क्या प्लान हैं?
वर्ष 2011 में भूटान टूरिज्म काउंसिल ने हमें भूटान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया था। तब से हम भूटान के लिए आकर्षक पैकेज टूर ऑफर कर रहे हैं। भूटान में हमारा ग्रुप टूर बुकिंग का कारोबार हर साल तकरीबन 100 फीसदी बढ़ रहा है। लोग लद्दाख, अंडमान और कश्मीर के बजाय तकरीबन उतने की खर्च में भूटान का विकल्प चुन रहे हैं। देश के बाहर कंबोडिया, वियतनाम, जार्डन, तुर्की, बाली और ग्रीस जैसे डेस्टीनेशन की तरफ यात्रियों का रुझान बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed