फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mobile banking service will be available in 1.5 rupees

1.5 रुपये में ले सकेंगे मोबाइल बैंकिंग सेवा

Thu, 28 Nov 2013 11:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
mobile banking service will be available in 1.5 rupees

देश में मोबाइल बैंकिंग के जरिए सभी तबकों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने के लिए ट्राई ने नए निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियां ग्राहक से आउटगोइंग ट्रांजेक्शन पर अधिकतम 1.5 रुपये का शुल्क ले सकेंगी।

टेलीकॉम नियामक ट्राई के अनुसार कंपनियां यूएसएसडी सेवा के जरिए बैंकों के साथ मिलकर मोबाइल बैंकिंग सेवाएं दे सकेंगी। ट्राई के यह नियम एक जनवरी 2014 से लागू हो जाएंगे।

ट्राई के अनुसार अप्रैल 2010 में अंतर मंत्रालयी समूह ने इस बात की सिफारिश की थी कि मोबाइल फोन के जरिए उस तबके तक पहुंचा जा सकता है, जो अभी तक बैंकिंग सेवाओं से दूर है।
विज्ञापन


ऐसे में यूएसएसडी सेवा का इस्तेमाल ग्राहक जमा, निकासी, बैलेंस की जानकारी और पूंजी ट्रांसफर के लिए कर सकते हैं, जो कि मोबाइल से जुड़े खातों के जरिए इस्तेमाल हो सकेगा। इस आधार पर ही ट्राई ने बुधवार को गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान सर्विस में कमी
इस मौके पर ट्राई के चेयरमैन राहुल खुल्लर ने कहा कि गाइडलाइन के तहत बैंक एजेंट टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों के जरिए एसएमएस, यूएसएसडी और आईवीआर की सुविधा दे सकेंगे। इससे एक बड़े तबके को मोबाइल बैंकिंग के जरिए बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

ट्राई के अनुसार अभी यूएसएसडी के जरिए मोबाइल बैंकिंग सेवा जो बैंक दे रहे हैं, वह वैल्यू एडेड सेवाओं के तहत मिल रही हैं। पर इसका लाभ उस तबके को नहीं मिल रहा है जिसकी बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच नहीं है।

इसके अलावा बुधवार को ट्राई ने मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स द्वारा टीवी चैनल वितरण क्षेत्र में एकाधिकार को रोकने के लिए भी गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन में बाजार में किसी कंपनी की हिस्सेदारी उसके सक्रिय सब्सक्राइबर के जरिए तय होगी।


प्राकृतिक आपदाओं में नेटवर्क बेहतर
ट्राई ने प्राकृतिक आपदाओं और त्रासदियों के समय टेलीकॉम नेटवर्क सुचारु रूप से चलाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की भी सिफारिश की है।

इसके तहत प्राथमिकता के आधार पर कॉल रूटिंग स्कीम शुरू करने की बात ट्राई ने कही है। जिसके लिए टैरिफ और लागत आदि तय करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू में चलाने की कवायद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed