फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Mkts continue record-setting spree

ओबामा के असर से सेंसेक्स का टॉप हुआ और ऊंचा

Tue, 27 Jan 2015 09:26 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 27 Jan 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
Mkts continue record-setting spree

ओबामा के आने के बाद कारोबारी जगत फीलगुड से सराबोर रहा और मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार ने लगातार आठवें दिन तेजी दर्ज की।

विज्ञापन


सेंसेक्स 292.20 अंकों की उछाल के साथ 29,570.04 पर बंद हुआ जो अभी तक का सर्वाधिक है। इसी तरह निफ्टी ने भी तेजी दिखाई। कारोबार के अंत में यह 74.90 अंकों की बढ़त के साथ अपने टॉप 8910.50 पर बंद हुआ।

ओबामा के दौरे बाद भारत-अमेरिका कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद के बीच बजट में उद्योग सापेक्ष नीतियों की आशा में भी बाजार में तेजी रही। कारोबार के दरम्यान सेंसेक्स 29,618.59 अंक की ऊंचाई तक का सफर तय किया। बीते आठ कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में 2,224.22 अंक यानी करीब 8.13 फीसदी की तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बाजार की इस तेजी पर रेलीगियर सिक्योरिटीज के प्रेसिडेंट रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन जयंत मांगलिक का कहना है कि बाजार की तेजी ओबामा की यात्रा से जुड़ी हुई है। भारत के साथ्ा कारोबार बढ़ाने के लिए भारत में 4 अरब डॉलर के निवेश की खबर से बाजार में तेजी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूक्लियर और रक्षा सौदों में अमेरिका के साथ बढ़ोतरी की उम्मीदों से बाजार में तेजी रही। बाजार में तेजी दर्ज करने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी ने 2.12 फीसदी की बढ़त दर्ज की।


अंतिम आंकड़ों के अनुसार बीते शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2,019.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मुनाफा दर्ज करने वाली कंपनियों में सिप्ला, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन और भेल प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed