फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   minimum 20 percent salary hike in year 2014

2014 में 8.5 लाख नौकरियां, 20 % ज्यादा वेतन

Thu, 02 Jan 2014 09:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
minimum 20 percent salary hike in year 2014

नया साल नौकरी करने वालों और नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। एचआर कंसल्टेंट्स के मुताबिक साल 2014 में भारत में 8.5 लाख नई नौकरियों के मौके मिल सकते हैं। वहीं नौकरी करने वालों के लिए भी नया साल अच्छा रह सकता है।

विज्ञापन


साल 2014 में नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में औसत 5-10 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं अच्छा प्रदर्शन वाले कर्मचारियों की सैलरी में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है। गौरतलब है कि साल 2013 जॉब मार्केट के लिए सुस्त रहा था। दरअसल साल 2013 में राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के चलते जॉब मार्केट में सुस्ती रही थी।
विज्ञापन


एचआर फर्म ग्लोबलहंट के एमडी सुनील गोयल का मानना है कि ग्लोबाल इकोनॉमी में सुधार से जॉब मार्केट को फायदा होगा। साथ ही, अगर नई सरकार ग्रोथ पर जोर दे तो जॉब मार्केट में मौके बढ़ने की गुंजाइश है। वहीं नए बैंकिंग लाइसेंस से भी रोजगार के मौके बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग का आकलन है कि आईटीए हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर और एजुकेशन के क्षेत्र में भी कई मौके मिल सकते हैं। माइहाइरिंग डॉट कॉम के सीईओ राजेश कुमार का मानना है कि 2014 नौकरी के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed