नेताओं का म्यूचुअल फंड में लाखों का निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी को म्यूचुअल फंड में निवेश करने की ओर लुभाने में बाजार नियामक सेबी को भले ही मशक्कत करनी पड़ रही हो, लेकिन देश के नेता इन उत्पादों में निवेश में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अरुण जेटली समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने म्यूचुअल फंड में लाखों रुपये का निवेश किया है। ये लिस्ट और भी लंबी है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले नेताओं में वरुण गांधी, अमर सिंह, शाजिया इल्मी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अंबिका सोनी और शशि थरूर समेत कई नेता शामिल हैं।
राजनीति में हाल ही में दस्तक देने वाली पूर्व बैंकर मीरा सान्याल, इन्फोसिस के पूर्व अधिकारी वी बालाकृष्णन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले राजनीतिज्ञों में शामिल हैं।
मोदी-केजरीवाल का निवेश नहीं
लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे नेताओं के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने से पता चलता है कि बड़े पैमाने पर प्रत्याशियों ने दूसरे निवेश के साथ अच्छी खासी रकम म्यूचुअल फंड में निवेश कर रखी है।
ज्यादातर नेताओं ने म्यूचुअल फंड में लाखों रुपये निवेश कर रहे हैं हालांकि कुछ नेताओं का निवेश करोड़ों रुपये में है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है।