{"_id":"62e4f704-7f5e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"midcap-small-cap-shares-plunge-sebi-starts-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉल व मिडकैप शेयर हुए क्रैश का शिकार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
स्मॉल व मिडकैप शेयर हुए क्रैश का शिकार
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 25 Feb 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में कारोबार के दौरान बड़ी संख्या में मिडकैप और स्मालकैप कंपनियों के शेयर क्रैश का शिकार हुए। इसके चलते दर्जन भर से ज्यादा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। कुछ कंपनियों के शेयरों के भाव तो देखते ही देखते 62 फीसदी तक लुढ़क गए। साठगांठ के तहत शेयरों की बिकवाली किए जाने की आशंका को देखते हुए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ छोटी व मझोले दर्जे की कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों को बेचने की चर्चा से बाजार में घबराहट पूर्ण बिकवाली के चलते क्रैश की यह घटना देखने को मिली। शुरुआत में इसकी जद में केवल 10-12 शेयर ही आए, लेकिन जल्द ही मिडकैप व स्मॉलकैप वर्ग की बहुत सी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, कोर प्रोजेक्ट्स का शेयर 62 प्रतिशत, वेलकॉर्प 25 फीसदी और आंजनेय लाइफकेयर, एबीजी शिपयार्ड, फ्लेक्सीटफ तथा जेमिनी कम्युनिकेशंस के शेयरों में 20-20 फीसदी तक की गिरावट आई। इसके अलावा आर्बिट कॉर्प, इरोज इंटरनेशनल मीडिया, ऑप्टो सर्किट, साम्या बायोटेक, वीडियोकोन इंडस्ट्रीज वसानरा मीडिया के शेयरों में 10-10 फीसदी तक की गिरावट आई। सेबी के एक आलाअधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों में भारी बिकवाली देखते ही सेबी ने इस मामले में किसी संभावित गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन