फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   microsoft will open data centre in india

माइक्रोसॉफ्ट भारत में खोलेगी डाटा सेंटर

Wed, 01 Oct 2014 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 01 Oct 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
microsoft will open data centre in india

कंपनी भारत में डाटा सेंटर की शुरूआत साल 2015 के अंत तक करने की तैयारी में है। कंपनी डाटा सेंटर के लिए भारत की कंपनियों को क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए सेवाएं देगी।

विज्ञापन


मंगलवार को इसकी घोषणा भारत आए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने की है। इसका मतलब है कि माइक्रोसॉप्ट की अज्योर और ऑफिस 365 सेवाएं लोकल डाटा सेंटर से मिलेंगी।
विज्ञापन


कंपनी डाटा सेंटर के जरिए भारत में तेजी से बढ़ रहे करीब 2 खरब डॉलर के क्लाउड सेवाओं के कारोबार को भुनाना चाहती है।

कंपनी के फैसले की घोषणा करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि पिछले साल भारत में कंपनी का क्लाउड सेवाओं का कारोबार 100 फीसदी की दर से बढ़ा है। इस सफलता को देखते हुए अब हमने भारत में डाटा सेंटर लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कहा कि भारत में 25 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के लिए क्लाउड सेवाओं देने की अपार संभावनाएं हैं।

कंपनी इसके जरिए भारत में तीन शहरों में डाटा सेंटर स्थापित करेगी। हालांकि कंपनी ने इसके लिए किए जाने वाले निवेश का खुलासा नहीं किया है। इस मौके पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने कहा कि लोकल डाटा सेंटर के जरिए क्लाउड सेवाएं देने से हम डिजीटल इंडिया के सपने को हकीकत में बदलने में सहयोग कर सकेंगे। इसके जरिए ई-गवर्नेंस, एजुकेशन, हेल्थकेयर, वित्तीय समावेशन में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी।



अमेजॉन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के सिंगापुर में डाटा सेंटर

दुनिया की प्रमुख कंपनियों गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजॉन के एशिया में केवल सिंगापुर में डाटा सेंटर है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट की भारत में डाटा सेंटर लगाने की घोषणा, दूसरी कंपनियों के लिए अहम चुनौती पेश करेगा। माइक्रोसॉफ्ट के दुनिया भर में 13, गूगल के 12 और अमेजॉन के 8 डाटा सेंटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed