{"_id":"2f7179d7fe893a7a12af3c2e69a6b883","slug":"microsoft-s-launches-women-in-tech-programe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट ‘वीमेन इन टेक’ से आगे लाएगी महिला टैलेंट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
माइक्रोसॉफ्ट ‘वीमेन इन टेक’ से आगे लाएगी महिला टैलेंट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी सेवा प्रदाता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने भारतीय आईटी उद्योग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के मकसद से ‘वीमेन इन टेक’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के जरिए माइक्रोसॉफ्ट आईटी उद्योग में महिला टैलेंट को आगे लाएगी और उसे इंडस्ट्री के साथ जोड़े रखेगी। अपने साझेदारों के साथ माइक्रोसॉफ्ट अगले 12 माह के दौरान 10 लाख लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षण और परामर्श मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
इसके तहत जिन्हें प्रशिक्षण और परामर्श दिया जाएगा, उनमें स्कूली लड़कियां, एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) की पढ़ाई करने वाली कॉलेज की छात्राओं, महिला आईटी पेशेवरों और महिला उद्यमी शामिल हैं। इस पहल के तहत माइक्रोसॉफ्ट ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म www.microsoftwomenintech.in/ लांच किया है, जिस पर इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को लांच करते माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय आईटी उद्योग में करीब 10 लाख महिलाएं कार्यरत हैं। ‘वीमेन इन टेक’ पहल का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में भारत के आईटी उद्योग में काम करने वाली महिलाओं की संख्या दोगुनी करनी है। पहले साल हम अपने साझेदार के साथ 10 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। इसके साथ ही उन्हें आईटी उद्योग में नौकरी पाने, कैरियर को गति देने और सफलता हासिल करने में मदद करेंगे।