फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   microsoft launch nokia lumia 638 in india

आया सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन नोकिया लूमिया 638

Wed, 17 Dec 2014 08:55 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
microsoft launch nokia lumia 638 in india
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में सबसे सस्ता स्मार्टफोन नोकिया लूमिया 638 लांच किया है। 4 जी डिवाइस लूमिया क्वैद-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से युक्त है, इससे स्मार्टफोन काफी तेज प्रोसेसिंग की क्षमता रखता है।
विज्ञापन


डिवाइस में क्लियरब्लैक 4.5 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ ट्रूकालर और कैपैक्टिव मल्टी प्वाइंट टच है। लूमिया 638 अमेजनडॉटइन पर हाल में लांच किए गए माइक्रोसॉफ्ट ब्रांड स्टोर पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 8,299 रुपये है। डिवाइस 17 दिसंबर से प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


नोकिया इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, मार्केटिंग रघुवंश स्वरूप ने लांच के मौके पर कहा कि लूमिया रेंज के साथ हमने अपने ग्राहकों को कम कीमत में नया अनुभव और फीचर मुहैया कराने पर फोकस किया है। अब हम नया लूमिया 638 पेश कर रहे हैं, जो कि विंडोज फोन 8.1 पर सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया स्मार्टफोन ग्राहकों को बिना बाधा के वीडियो कंटेंट का आनंद लेने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि एक समेकित पैकेज के रूप में हमें लूमिया 638 की सफलता को लेकर विश्वास है। यह डिवाइस स्मार्टफोन सेगमेंट में हमारी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा।


इस मौके पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के ग्रुप डायरेक्टर, रिटेल, सेल्स एंड मार्केटिंग राम नरायण अय्यर ने कहा कि  विशेष उत्पाद और बेहतर सौदे माइक्रोसॉफ्ट ब्रांड स्टोर की खास पहचान हैं। लूमिया स्मार्टफोन की भारत में बढ़ती मांग को देखते हुए हम अपने स्टोर पर लूमिया की उपलब्धता को लेकर उत्साहित हैं। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अब ऑनलाइन खरीदार करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed