{"_id":"973b79c366cfcf0d8e1bbdd2ae1d178c","slug":"microsoft-drops-nokia-brand-from-lumia-phone-eyes-low-cost-mkt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया लूमिया, नोकिया नाम हटाया ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया लूमिया, नोकिया नाम हटाया
एजेंसी/न्यूयार्क
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने किफायती स्मार्टफोन के लिए इमर्जिंग बाजारों पर निगाह रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने बिना नोकिया नाम के अपना पहला लूमिया फोन लांच किया है। इसकी कीमत 110 यूरो (करीब 8400 रुपये) रखी गई है।
विज्ञापन
कंपनी के नए लूमिया 535 में माइकोसॉफ्ट का लोगो है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर व 1जीबी रैम है। इसकी 8 जीबी की स्टोरेज क्षमता है जबकि कंपनी 15 जीबी निशुल्क वनड्राइव स्टोरेज की पेशकश कर रही है। नए लूमिया 535 विंडोज फोन में पांच इंच की स्क्रीन और पांच मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि लूमिया 535 3जी सिंगल सिम और लूमिया 535 3जी ड्यूल सिम नवंबर में चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा। इनकी कीमत टेलीकॉम कंपनी और बाजार के हिसाब से अलग-अलग होगी लेकिन अनुमानित करीब 110 यूरो (टैक्स व सब्सिडी अलग) होगी। दोनों फोन में विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया के मोबाइल कारोबार को इसी साल 7.2 अरब डॉलर में खरीदा था। कंपनी अब तक इस रेंज के फोन नोकिया लूमिया ब्रांड नाम में ला रही थी। नोकिया ने 2011 में अपने लूमिया रेंज के स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसॉफ्ट से गठजोड़ किया और उसके विंडोज फोन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया।
उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के मुताबिक अपनी स्थिति बना के कारण वह सैमसंग और एप्पल के हाथों अपनी बाजार हिस्सेदारी गंवा बैठी। 10 हजार रुपये से कम मूल्य के सस्ते स्मार्टफोन की मांग एशिया और अफ्रीका जैसे इमर्जिंग बाजारों में तेजी से बढ़ रही है।