{"_id":"6aa3962c-fcb3-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"micro-finance-system-will-promote-small-industry-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपी में लघु उद्योग को बढ़ावा देगा माइक्रोफाइनेंस","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूपी में लघु उद्योग को बढ़ावा देगा माइक्रोफाइनेंस
बरेली/एजेंसी
Updated Wed, 12 Sep 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कुटीर, हस्तशिल्प और उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही माइक्रोफाइनेंस व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रदेश के लघु उद्योग विभाग के राज्यमंत्री भगवत शरण गंगवार ने बताया कि राज्य के लघु उद्योग विभाग ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि इसके तहत राज्य के लघु उद्योग विभाग द्वारा लघु उद्यमियों को गैर बैकिंग संस्थाओं से माइक्रोफाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था के लागू हो जाने पर राज्य में हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग धंधे में लगे लोगों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। राज्य की पूर्ववर्ती सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से औद्योगिक नीति भी नहीं बन सकी लेकिन नई सरकार ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गंगवार ने बताया कि नई नीति के तहत ही बरेली मंडल में औद्योगिक जोन स्थापित किए जाने की भी योजना है। बरेली में प्रस्तावित औद्योगिक जोन में कई प्रमुख उद्योगपति आने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि विशेष जोन विकसित करने के लिए विभागीय अफसरों ने दौरा भी कर लिया है और बरेली जिला इसका केन्द्र होगा।