फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   MFs invest Rs 6.2 trillion in debt markets in 2014

फंड हाउसों ने किया 6.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Sat, 10 Jan 2015 09:08 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Sat, 10 Jan 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
MFs invest Rs 6.2 trillion in debt markets in 2014

म्यूचुअल फंडों ने बीते वर्ष ऋण बाजार (डेट मार्केट) में करीब 6.2 लाख करोड़ रुपये की पूंजी लगाई। यह 2013 में किए गए 4.85 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही फंडों ने इक्विटी बाजार में भी 23,500 करोड़ रुपये का निवेश भी किया। म्यूचुअल फंडों के निवेश में बढ़ोतरी बाजार की हालत में हुए सुधार के चलते देखने को मिली है।

विज्ञापन


बाजार के जानकारों के मुताबिक फंड हाउसों की ओर से बाजार में निवेश में यह तेजी केंद्र की नई सरकार के आर्थिक सुधारों के एजेंडे और घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार आने के चलते आई है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऊची ब्याज दरों के चलते भी डेट और इक्विटी बाजार में निवेश बढ़ा है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष म्यूचुअल फंडों में निवेश बढ़ने के चलते फंडों में कुल निवेश (एसेट अंडर मैनेजमेंट) बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed