फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   MFs exposure to bank stocks hits record-high of Rs 55,000 cr

बैंक शेयरों में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का निवेश रिकार्ड स्तर पर

Mon, 14 Jul 2014 08:35 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 14 Jul 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
 MFs exposure to bank stocks hits record-high of Rs 55,000 cr
म्यूचुअल फंड मैनेजर्स ने इस वर्ष जून में बैंक शेयरों में अपना निवेश बढ़ा कर लगभग 55,000 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। बैंक शेयरों में म्यूचुअल फंड निवेश का अब तक का यह सबसे ऊंचा स्तर है।
विज्ञापन


बाजार नियामक सेबी के पास उपलब्ध ताजा आंकड़ों के मुताबिक 30 जून, 2014 तक बैंक शेयरों में म्यूचुअल फंड निवेश 54,746 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह राशि म्युचूअल फंड मैनेजर्स के कुल असेट अंडर मैनेजमेंट के तहत 2.55 लाख करोड़ रुपये का 21.5 फीसदी है। बैंक शेयरों में म्यूचुफल फंड का निवेश लगातार पांचवे माह बढ़ा है। बैंकिंग के बाद सॉफ्टवेयर सेक्टर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा सेक्टर रहा है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर सेक्टर में म्यूचुअल फंड मैनेजर्स ने 26,595 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मैनेजर्स ने  फार्मास्युटिकल्स सेक्टर में 16,834 करोड़ रुपये और फाइनेंस सेक्टर में 13,736 करोड़ रुपये निवेश किया है। मौजूदा समय में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का अगस्त, 2009 के बाद बैंकिंग सेक्टर में निवेश का यह सबसे ऊंचा स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2009 के पहले का सेक्टर के आधार पर निवेश का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इससे पहले मई में बैंकिंग सेक्टर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने 48,419 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कारोबारियों के अनुसार मजबूत हो रहे शेयर बाजार के बीच म्यूचुअल फंड मैनेजर्स इस वर्ष की शुरूआत से ही बैकिंग शेयरों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed