{"_id":"94f472e370dae4702736d7a250271cdd","slug":"mf-assets-rise-to-record-high-of-rs-10-6-lakh-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूचुअल फंडों में निवेश नए रिकॉर्ड पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
म्यूचुअल फंडों में निवेश नए रिकॉर्ड पर
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Fri, 03 Oct 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
शेयर और प्रतिभूति बाजार की लगातार मजबूत होती धारणा ने म्यूचुअल फंड उद्योग को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में देश के 45 म्यूचुअल फंडों में कुल निवेश या एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 7.2 फीसदी बढ़कर 10.58 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे पिछली तिमाही में यह 9.87 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बीती तिमाही के दौरान म्यूचुअल फंडों के निवेश में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो करीब 71,000 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
इससे पहले मई में म्यूचुअल फंडों का निवेश 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार गया था, जब आम चुनाव के बाद बाजार में तेजी आई थी।