{"_id":"e12eda3aa6d7c07a3b0b931b65cd4820","slug":"mf-assets-drop-by-rs-5-344-cr-to-rs-10-9-lakh-cr-in-nov-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस घटा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस घटा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 09 Dec 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस नवंबर में 5,344 करोड़ रुपये गिरकर 10.90 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। मनी मार्केट सेगमेंट से पूंजी निकासी के चलते इंडस्ट्री के एसेट बेस में गिरावट आई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 30 नवंबर 2014 की समाप्ति पर देश के 45 फंड हाउसों का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 10,90,309 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जबकि इससे पिछले माह फंड हाउसों का एयूएम 10,95,653 करोड़ रुपये था। एएमएफआई ने फंड हाउसों के अलग-अलग एयूएम की जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि मनी मार्केट या लिक्विड सेंगमेंट से पूंजी की निकासी से फंड हाउसों के एयूएम में मासिक गिरावट आई है। लिक्विड या मनी मार्केट (डेट केंद्रित म्यूचुअल फंड योजना) सेगमेंट से समीक्षाधीन माह के दौरान 52,460 करोड़ रुपये की पूंजी निकासी हुई।
विज्ञापन
म्यूचुअल फंडों से कुल निकासी 25,628 करोड़ रुपये की रही।
गौरतलब है कि केंद्र में नई सरकार बनने के बाद शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी की बदौलत मई माह में पहली बार म्यूचुअल फंड हाउसों का एसेट अंडर मैनेजमेंट 10 लाख करोड़ रुपये के पार गया था।