फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   metro rail corporation will be in uttar pradesh

बनेगा यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

Wed, 13 Mar 2013 02:54 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
metro rail corporation will be in uttar pradesh

सूबे में मेट्रो चलाने के लिए यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन बनेगा। इसका मुख्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को बनाया जाएगा। कॉर्पोरेशन तय करेगा कि मेट्रो के लिए फंड की व्यवस्था कैसे की जाए।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी के जिम्मे होगा कि लखनऊ के अलावा अन्य शहरों में मेट्रो किस मॉडल पर चलाया जाए। मेट्रो चलाने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल का सहारा लिया जाए, केंद्र से या अन्य सहयोग से इसका संचालन किया जाए।
विज्ञापन


यूपी के प्रमुख सचिव आवास प्रवीर कुमार ने बताया कि मेट्रो के लिए फंडिंग की व्यवस्था के लिए कॉर्पोरेशन बनाया जा सकता है। दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद तथा दिल्ली लिंक मार्ग पर मेट्रो अलग-अलग मॉडल पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) मॉडल पर पूरा खर्च सरकार करती है। मुंबई और हैदराबाद में बिल्ट ऑपरेट सिस्टम पर मेट्रो चलाई जा रही है। बिल्ट ऑपरेट सिस्टम के लिए प्राइवेट ऑपरेटर का चयन किया जाता है। निर्माण लागत का खर्च ऑपरेटर उठाता है।

इसमें सरकार और ऑपरेटर के बीच करार होता है। इसके एवज में ऑपरेटर मेट्रो के संचालन से होने वाले मुनाफे का कुछ हिस्सा सरकार को देता है, बाकी खुद रखता है। दिल्ली में एयरपोर्ट लिंक मार्ग पर मेट्रो पीपीपी मॉडल पर चल रही है।


पीपीपी मॉडल में सरकार और निजी पार्टनर की हिस्सेदारी से योजना को अमली जामा पहनाया जाता है। लखनऊ के लिए कौन सा मॉडल अपनाया जाए, इसे तय किया जाना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed