फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mercedez benz c class launched in india

मर्सिडीज बेंज ने लॉन्च किया न्यू जेनरेशन C-Class

Wed, 26 Nov 2014 09:13 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
 mercedez benz c class launched in india
लक्जरी कारें बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने मंगलवार को बाजार में अपना न्यू जेनरेशन सी-क्लास मॉडल उतार दिया। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 40.90 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


सी-क्लास कार फिलहाल पेट्रोल वर्जन में उपलब्ध होगी। अगले साल अप्रैल तक कंपनी इसका डीजल वर्जन लाएगी।


मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ एबेरहार्ड केर्न के मुताबिक सी-क्लास पांच रंगों में उपलब्ध होगी। इनमें नीला, भूरा, सफेद, सिल्वर व काला रंग शामिल है। केर्न ने बताया कि मर्सिडीज बेंज ने वर्ष 2014 की शुरुआत एस-क्लास से की थी और सी-क्लास से वर्ष को समाप्त कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सी-क्लास मर्सिडीज बेंज की सबसे अधिक सफल उत्पाद रही है। भारत में पहले से 20,000 सी-क्लास कार मौजूद हैं। सी-क्लास की खासियत यह है कि यह मात्र 7.3 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके इंटीरियर में लगे टचपैड के सहारे मोबाइल फोन से लेकर किसी भी उपकरण को कार में लगे इंटरटेनमेंट सिस्टम को जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed