मर्सिडीज ने कार्जऑनरेंट के साथ किया सबसे बड़ा समझौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में अभी तक की सबसे बड़ी कॉरपोरेट डील की है।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एबराहर्ड केर्न ने कहा कि भारत में कंपनी की यह सबसे बड़ी कॉरपोरेट डील है। कंपनी के कुल कारोबार में कॉरपोरेट ग्राहकों की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। जिसे भारत में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए तेजी से बढऩे की पूरी उम्मीद है।
टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी कार्जऑनरेंट मर्सिडीज बेंज की 120, सी-क्लास २२० सीडीआई गाडिय़ां खरीदेगी। जिसके जरिए वह दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू और हैदाराबाद आदि प्रमुख शहरों में मर्सिडीज को रेंट पर मुहैया कराएगी। कंपनी इसके तहत ड्राइïवर के साथ मर्सिडीज रेंट पर देने के साथ-साथ खुद भी ड्राइïव करने का विकल्प ग्राहकों को देगी।
एक साथ 120 मर्सिडीज खरीदेगी कार्जऑनरेंट कंपनी
समझौते पर कार्जऑनरेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजीव विज ने कहा कि कंपनी अभी देश भर में 7500 कारों के जरिए सेवाएं दे रही हैं। जिसे अगले तीन साल में 30 हजार तक ले जाने की तैयारी है। विज ने कहा कि लग्जरी कार को रेंट पर लेने का प्रचनल तेजी से बढ़ रहा है।
अभी कंपनी के कुल फ्लीट में लग्जरी गाडिय़ों की करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी है। जिसे अगले तीन साल में 14-15 फीसदी तक करने की योजना है।विज के अनुसार देश में लग्जरी कार खरीदने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए लोग दूसरे शहरों में जाने पर भी ऐसी गाडिय़ों को इस्तेमाल करना चाहते है। कंपनी इसी सेगमेंट पर पकड़ बनाने पर खास तौर से जोर दे रही हैं। कंपनी अभी देश के 39 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है।