{"_id":"577f07a4-d848-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"medicines-will-be-cheaper-80-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी तक सस्ती होंगी दवाएं","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
80 फीसदी तक सस्ती होंगी दवाएं
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी महीने के अंत तक दवाओं की कीमतें 80 फीसदी तक सस्ती हो सकती हैं।
विज्ञापन
दवा नियामक नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) जून 2013 के अंत तक 300 से ज्यादा दवाओं की कीमतों की अधिकतम सीमा तय करने जा रहा है।
इसके चलते एंटी बायटिक दवाओं की कीमतों में 50 से 60 फीसदी और कैंसर रोधी दवाओं की कीमतें 80 फीसदी तक कम हो जाएंगी। जबकि कई अन्य दवाओं की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। अभी तक 200 से ज्यादा फॉर्मूलों की कीमतों की अधिकतम सीमा तय हो चुकी है।
सूत्रों ने बताया कि दवाओं की कीमतों में कमी अधिसूचना जारी होने के 45 दिनों के बाद लागू होगी। इस बीच दवा कंपनियां अपने मौजूदा स्टॉक को खत्म कर सकेंगी और नई पैकिंग में दामों में परिवर्तन कर सकेंगी।
विज्ञापन
फार्मा प्राइसिंग पॉलिसी के तहत अधिकतम कीमत का निर्धारण उन सभी ब्रांड की दवाओं के औसत दाम पर तय किया जाएगा, जिनकी बाजार हिस्सेदारी कम से कम एक फीसदी होती है।
विज्ञापन
नई सीमा तय होने के बाद कोई भी दवा ऐसी नहीं होगी, जिसकी कीमत इस तय सीमा से ज्यादा हो। नेशनल लिस्ट ऑफ इसेंशियल मेडिसिंस (एनएलईएम) के तहत 348 बल्क ड्रग हैं जो 650 फॉरम्यूलेशंस के रूप में बेची जाती हैं।