{"_id":"60aa0bc8-ad0d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"medi-claim-facility-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगी मेडीक्लेम सुविधा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
किसानों को मिलेगी मेडीक्लेम सुविधा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने किसानों को मेडीक्लेम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपनी तरह की एक नई स्कीम की पेशकश की है।
विज्ञापन
इस स्कीम के तहत देना बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड धारक (केसीसी) किसानों और उनके परिवारवालों को 30 हजार रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को इस मेडीक्लेम स्कीम को लांच किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में गैर जीवन बीमा सेक्टर को अपनी पहुंच बढ़ाने की जरूरत है। अभी देश में जनरल इंश्योरेंस की पहुंच महज 0.7 फीसदी ही है।
विज्ञापन
देश में जनरल इंश्योरेंस सेक्टर के विस्तार के साथ इसका घनत्व भी बढ़ाना आवश्यक है। वित्त मंत्री ने देना बैंक के विभिन्न राज्यों के छह केसीसी धारक किसानों को मेडीक्लेम पॉलिसी और आईडी कार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन
इस दौरान वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा, वित्तीय सेवाओं विभाग के सचिव राजीव टकरू, देना बैंक के सीएमडी अश्विनी कुमार, बैंक के कार्यकारी निदेशक अशोक दत्त, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (यूआईआईसी) के सीएमडी मिलिंद खरात सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
वित्त मंत्री ने कहा कि देना बैंक और यूआईआईसी द्वारा शुरू की गई इस स्कीम का लाभ हजारों किसानों को मिलेगा। यह एक इनोवेटिव और ईमानदार पहल है। देना बैंक के सीएमडी अश्विनी कुमार ने कहा कि देश में किसी भी बैंक द्वारा शुरू किया गया यह अब तक का पहला प्रयास है।
इसके तहत मेडीक्लेम की यह सुविधा देना बैंक के केसीसी धारक किसानों के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चों को मिल सकेगी। जिसमें 30,000 रुपये तक का कवर मिलेगा। कैशलेस सुविधा देश के करीब 4,200 अस्पतालों में उपलब्ध होगी। देना बैंक के केसीसी धारक किसानों की संख्या फिलहाल 2,25,000 है।