फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   measure changes in community radio now listen new tune

कम्युनिटी रेडियो में होंगे ढेरों बदलाव, सुनाई देगी नई धुन!

Fri, 23 May 2014 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
measure changes in community radio now listen new tune

कम्युनिटी रेडियो को और अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी हो रही है। इस तैयारी के बाद कम्युनिटी रेडियो और अधिक आकर्षक हो जाएगा।

विज्ञापन


देश में कम्युनिटी रेडियो की पहुंच बढ़ाने के लिए टेलीकॉम नियामक नई कवायद कर रहा है। इसके तहत वह कम्युनिटी रेडियो पर सीमित मात्रा में समाचार और समसामायिक घटनाओं के प्रसारण की संभावना तलाश रहा है।

इसी तरह कम्युनिटी रेडियो को टिकाऊ बनाने के लिए उस पर विज्ञापन की भी अनुमति देने की प्रमुख रूप से ट्राई की कवायद है। ट्राई ने इस संबंध में एक कंसलटेशन पेपर जारी किया है।
विज्ञापन


जिसके आधार पर वह आने वाले दिनों में कम्युनिटी रेडियो के लाइसेंस के लिए नई गाइडलाइन जारी करेगा। पेपर के अनुसार कम्युनिटी रेडियो पर कम्युनिटी आधारित समाचार और समसामायिक घटनाओं को प्रसारित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें ऑल इंडिया रेडियो पर आने वाले समाचार में बिना किसी बदलाव के प्रसारित करने की अनुमति शामिल हो सकती है।

ट्राई ने कम्युनिटी रेडियो को टिकाऊ बनाने के लिए एक घंटे में 5 मिनट के विज्ञापन की संभावना पर भी लोगों से विचार मांगे हैं। जिसके आधार पर उसे वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाया जा सके। देश में इस समय 170 कम्युनिटी रेडियो काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed