फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   meaning of pan card number

जानिए, पैन कार्ड नंबर में छुपी होती हैं कौन सी जानकारियां

Sat, 20 Dec 2014 01:17 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
meaning of pan card number

आजकल पैन (परमानेंट एकाउंट नंबर) कार्ड सिर्फ टैक्स चुकाने के काम ही नहीं आता, बल्कि कई छोटे-बड़े कामों में इस्तेमाल किया जाता है। भले ही तत्काल कोटे में टिकट करानी हो, या फिर नया सिम लेना हो, अधिकतर लोग आईडी प्रूफ के तौर पर पैनकार्ड देना ही पसंद करते हैं।

विज्ञापन


पैन कार्ड नंबर एक 10 डिजिट का खास नंबर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैन कार्ड पर लिखे कोड का क्या मतलब होता है और कैसे ये कई अहम जानकारियां बयां कर देता है। आइए जानते हैं पैन कार्ड पर लिखे कोड का क्या होता है मतलब-
विज्ञापन


1- पैन कार्ड नंबर के पहले तीन डिजिट अंग्रेजी के लेटर होते हैं, जो AAA से ZZZ तक कुछ भी हो सकते हैं। यह तीनों डिजिट क्या होंगे, इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट तय कर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा लेटर बताता है स्टेटस

meaning of pan card number

2- पैन कार्ड नंबर का चौथा डिजिट भी अंग्रेजी का ही होता है, जो पैन कार्ड रखने वाले का स्टेटस बताता है। आइए जानते हैं किस लेटर का क्या होता है मतलब-

P- एकल व्यक्ति

F- फर्म

C- कंपनी

A- AOP ( एसोसिएशन ऑफ पर्सन)

T- ट्रस्ट

H- HUF (हिन्दू अनडिवाइडेड फैमिली)

B- BOI (बॉडी ऑफ इंडिविजुअल)

L- लोकल

J- आर्टिफिशियल ज्युडिशियल पर्सन

G- गवर्नमेंट

पांचवां लेटर- सरनेम का पहला अक्षर

meaning of pan card number

3-पैन कार्ड नंबर में पांचवां डिजिट भी एक अंग्रेजी लेटर होता है, जो कार्डधारक के सरनेम के हिसाब से होता है। यह लेटर कार्डधारक के सरनेम का पहले अक्षर होता है। इसके निर्धारण के लिए सिर्फ व्यक्ति का सरनेम ही देखा जाता है।

4- इसके बाद लगातार 4 डिजिट एक नंबर होते हैं, जो 0001 से 9999 तक कुछ भी हो सकते हैं। यह नंबर उस सीरीज के होते हैं, जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उस समय चल रही होती है।

5- पैन कार्ड नंबर का आखिरी डिजिट एक लेटर होता है, जो एक अल्फाबेट चेक डिजिट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed