फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mcx sx will launch liquidity increase plan at march

एमसीएक्स-एसएक्स मार्च से लाएगा लिक्विडिटी वृद्धि योजना

Tue, 19 Feb 2013 10:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 19 Feb 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
mcx sx will launch liquidity increase plan at march

एमसीएक्स स्टाक एक्सचेंज (एमसीएक्स-एसएक्स) अपने इक्विटी एवं इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में आगामी 6 मार्च से लिक्विडिटी वृद्धि योजना शुरू करेगा। इस योजना का उद्देश्य बाजार के सभी सेगमेंट के भागीदारों छोटे से लेकर बड़ी संस्थानों तक को कारोबार के लिए आमंत्रित करना है, जिससे कि घरेलू पूंजी बाजार का विकास हो सके। इससे सभी वर्ग के निवेशकों का फायदा होगा।

विज्ञापन


लिक्विडिटी वृद्धि योजना को निवेशकों और ग्राहकों को बाजार में आकर्षित कर उनके महत्वपूर्ण योगदान और सही लिक्विडिटी निर्माण के उद्देश्य से तैयार किया गया है। एमसीएक्स-एसएक्स देश का पहला नेशनल एक्सचेंज है, जो इक्विटी कैश मार्केट सेगमेंट में लिक्विडिटी वृद्धि के अंतर्गत प्रोत्साहन ऑफर पेश कर रहा है।
विज्ञापन


एक्सचेंज ने मार्केट मेकर और आम निवेशकों के कार्य निष्पादन के आधार पर एक प्रोत्साहन प्रणाली विकसित किया है। इसके अनुसार, जो मार्केट मेकर माह के दौरान 25 सिक्यूरिटीज में अपनी 90 फीसदी देयताओं को पूरा करता है, उसे प्रति माह 21 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। यदि वह 40 सिक्यूरिटीज में निष्पादन करता है, तो उसे 50 लाख रुपये प्रति माह प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed