{"_id":"2fd7b422-1c54-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"mcx-sx-signs-up-700-members-may-start-trading-in-nov-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएक्स सदस्यता अभियान का विश्व रिकॉर्ड ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमसीएक्स सदस्यता अभियान का विश्व रिकॉर्ड
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 22 Oct 2012 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायदा कारोबार कराने वाली कंपनी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) को अपने सदस्यता अभियान के तहत 700 से अधिक आवेदन मिले है, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है। एमसीएक्स के अनुसार, बीएसई के शुरू में 318 सदस्य और एनएसई को 140 सदस्य मिले थे।
विज्ञापन
एमसीएक्स ने पांच सितंबर से छह सप्ताह का सदस्यता अभियान चलाया था। यह अभियान 18 अक्तूबर को समाप्त हो गया। प्राप्त हुए आवेदन सभी क्षेत्रों में वायदा कारोबार करने के लिए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एमसीएक्स को शेयर, फ्यूचर एंड आप्शन, ब्याज वायदा और ऋण का कारोबार करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
एमसीएक्स ने वायदा कारोबार के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए देशभर में अभियान चलाया था। इसके लिए एमसीएक्स ने ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया था। अभियान की सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एमसीएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ मैसे ने कहा कि यह कंपनी के भरोसे का प्रतीक है।
विज्ञापन