{"_id":"0b673ac2-4b16-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mcx-sx-live-trading-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएक्स-एसएक्स को लाइव ट्रेडिंग की मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमसीएक्स-एसएक्स को लाइव ट्रेडिंग की मंजूरी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2012 08:03 AM IST
विज्ञापन
अपनी लांचिंग की तारीख के काफी करीब पहुंचने के साथ ही देश में शुरू होने जा रहे नए स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स-एसएक्स को बाजार नियामक की ओर से मंजूरी का प्रमाणपत्र (कमेंसमेंट सार्टिफिकेट) मिल गया है। सेबी ने एमसीएक्स-एसएक्स को फुल फलेज्ड ब्राउजर के तौर पर लाइव ट्रेडिंग करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
एमसीएक्स-एसएक्स ने एक बयान में बताया है कि सेबी की ओर से मिली इस मंजूरी के तहत एक्सचेंज इक्विटी के साथ-साथ ऋण पत्रों (डेट बांड) का थोक कारोबार व ब्याज आधारित डेरिवेटिव की लाइव ट्रेडिंग संचालित कर सकेगा।
विज्ञापन
एमसीएक्स-एसएक्स का लाइव ट्रेडिंग प्लेटफार्म शुरू हो जाने के साथ ही देश में निवेशकों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ ही इक्विटी में निवेश का एक और माध्यम मिल जाएगा।
विज्ञापन