{"_id":"38116f44-74f5-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"may-relief-for-cheap-home-in-budget-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2013: सस्ते घर के लिए मिल सकती है राहत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बजट 2013: सस्ते घर के लिए मिल सकती है राहत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
बजट में आम आदमी के लिए सस्ते घर का सपना साकार करने की दिशा में सरकार एक अहम फैसला ले सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार छोटे और सस्ते घर बनाने और खरीदने वालों को रियायत देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बजट में अफोर्डेबल (सस्ते) हाउसिंग को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा दिया जा सकता है। शहरी आवास मंत्रालय ने अफोर्डेबल हाउसिंग को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा देने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभी देश में 1.87 करोड़ घरों की कमी है। फिलहाल, रियल एस्टेट कंपनियों को कर्ज देने के लिए आरबीआई के नियम सख्त हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिलने से बिल्डर के लिए कर्ज जुटाना आसान हो जाएगा। साथ ही खरीदारों को सस्ते घरों के लिए ज्यादा लोन मिलेगा।
विज्ञापन