फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Maruti Suzuki marketing and sales head Mayank Pareek resigns

मारुति छोड़ टाटा का हाथ थामेंगे पारीख!

Thu, 18 Sep 2014 08:47 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Thu, 18 Sep 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki marketing and sales head Mayank Pareek resigns

मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स हेड मयंक पारीख ने इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में पारीख की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। कंपनी के प्रवक्ता ने भी इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि मामले से संबंधित लोगों का बताना है कि पारीख बेहतर संभावनाओं की तलाश में मारुति छोड़ कर जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह टाटा मोटर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के नियंत्रण वाली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव के बाद मयंक पारीख ही कंपनी टॉप मैनेजमेंट में सबसे जाने पहचाने भारतीय चेहरा हैं। मारुति से पारीख का जाना ऐसे समय में हो रहा है, जब मारुति देश के प्रीमियम सेडान कारों के बाजार में अपनी पैठ जमाने के लिए अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल सियाज को लांच करने की तैयारी में जुटी हुई है। सियाज के लांच पर कंपनी काफी फोकस कर रही है, क्योंकि प्रीमियम सेडान वर्ग में उसे होंडा सिटी और हुंडई के वेरना जैसे मजबूती के साथ जमे-जमाए मॉडलों से टक्कर लेनी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पारीख के टाटा मोटर्स जाने की संभावना को इसलिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह काफी प्रयासों के बावजूद देश के कार बाजार में अपेक्षा के अनुरूप स्थिति नहीं हासिल कर पाई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में टाटा मोटर्स इसके लिए काफी आक्रामक रणनीति अपनाने जा रही है और पारीख के टाटा के साथ आने की खबर को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों के दौरान कारोबारी सुस्ती और मानेसर प्लांट में हुई हड़ताल जैसी घटनाओं के बीच भी मारुति की बिक्री को एक सम्मानजनक स्तर पर बनाए रखने में पारीख की भूमिका को ऑटो जगत के जानकार काफी महत्वपूर्ण मानते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पारीख ने मारुति के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर के समय मारुति की पहुंच देश के ग्रामीण इलाकों में बढ़ाने के अभियान को काफी सफलता पूर्वक आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed