{"_id":"9608a24c664ddae1da95d9beb630f748","slug":"maruti-starts-solar-plant-in-manesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति ने मानेसर प्लांट में सौर ऊर्जा प्लांट लगाया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मारुति ने मानेसर प्लांट में सौर ऊर्जा प्लांट लगाया
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने हरित ऊर्जा की सरकार की नीति के अनुरूप हरियाणा के मानेसर स्थित अपने प्लांट में एक मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया है।
विज्ञापन
मानेसर प्लांट के कार्यकारी निदेशक राजीव गांधी ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट में बनने वाली बिजली का इस्तेमाल कर कंपनी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे सकेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण की अपनी पहल जारी रखेगी।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा प्लांट के निर्माण पर 10 करोड़ तीन लाख रुपये का खर्च आया है। इसमें चार हजार मोनो क्रिस्टल पैनल लगाए गए हैं, जो सूर्य की रोशनी को कैद कर बिजली बनाएंगे। इस प्लांट में बनने वाली बिजली को प्राकृतिक गैस आधारित प्लांट के साथ सिंक्रोनाइज किया गया है, जिससे मानेसर प्लांट की बिजली की जरूरत पूरी होती है।
विज्ञापन
बिजली की जरूरत पूरी करने के अलावा सौर ऊर्जा प्लांट से सालाना 1,200 टन कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी। आठ हजार 900 वर्ग मीटर में फैले प्लांट का निर्माण नवंबर 2013 में शुरू किया गया था और यह इसी महीने बनकर तैयार हुआ है।