फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   maruti manufactures more than 25 lakhs engine

मारुति ने के सीरीज के बनाए 25 लाख से अधिक इंजन

Thu, 14 Aug 2014 08:40 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 14 Aug 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
maruti manufactures more than 25 lakhs engine
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसकी आल्टो के10, सिलेरियो, वैगन आर और स्विफ्ट कारों में इस्तेमाल होने वाले के, सीरीज के 25 लाख से अधिक पेट्रोल इंजन बनाकर एक नया मानक स्थापित किया है।
विज्ञापन


कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं इंजीनियर सी.वी.रमण ने एक बयान में कहा है कि इस सीरीज के इंजन पहली बार वर्ष 2008 में काम्पैक्ट कार ए स्टार के साथ पेश किए गए थे। इसके बाद इसे लोकप्रिय काम्पैक्ट सेडान डिजायर और बहुपयोगी वाहन एर्टिगा के साथ उतारा गया।
विज्ञापन


यह पेट्रोल के अलावा सीएनजी और एलपीजी से भी संचालित होता है। उन्होंने कहा कि के सीरीज देश में पेट्रोल आधारित इंजन तकनीक में सर्वाधिक संशोधित संस्करण है। यह कम ईंधन खपत के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इंजन तकनीक में सुधार निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसे कंपनी लगातार अपना रही है ताकि उसके नए माडलों को ईंधन की कम खपत,न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed