{"_id":"ddd91c35437170a5b837d4777c603137","slug":"maruti-manufactures-more-than-25-lakhs-engine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति ने के सीरीज के बनाए 25 लाख से अधिक इंजन ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मारुति ने के सीरीज के बनाए 25 लाख से अधिक इंजन
एजेंसी
Updated Thu, 14 Aug 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसकी आल्टो के10, सिलेरियो, वैगन आर और स्विफ्ट कारों में इस्तेमाल होने वाले के, सीरीज के 25 लाख से अधिक पेट्रोल इंजन बनाकर एक नया मानक स्थापित किया है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं इंजीनियर सी.वी.रमण ने एक बयान में कहा है कि इस सीरीज के इंजन पहली बार वर्ष 2008 में काम्पैक्ट कार ए स्टार के साथ पेश किए गए थे। इसके बाद इसे लोकप्रिय काम्पैक्ट सेडान डिजायर और बहुपयोगी वाहन एर्टिगा के साथ उतारा गया।
यह पेट्रोल के अलावा सीएनजी और एलपीजी से भी संचालित होता है। उन्होंने कहा कि के सीरीज देश में पेट्रोल आधारित इंजन तकनीक में सर्वाधिक संशोधित संस्करण है। यह कम ईंधन खपत के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंजन तकनीक में सुधार निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसे कंपनी लगातार अपना रही है ताकि उसके नए माडलों को ईंधन की कम खपत,न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला बनाया जा सके।