फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   maruti earn 670 crore rupee profit

मारूति सुजुकी ने कमाया 670 करोड़ का मुनाफा

Tue, 29 Oct 2013 12:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
maruti earn 670 crore rupee profit

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का चालू वित्तवर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 194.7 फीसदी बढ़कर 670.2 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 26.5 फीसदी बढ़कर 10,211.8 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन


एसआरएफ का लाभ 37 फीसदी घटा
एसआरएफ लिमिटेड का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 37 फीसदी घटकर 44 करोड़ रुपये रहा गया। पिछले वित्तवर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 75 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 5 फीसदी बढ़कर 844 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 804 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


डीसीएम श्रीराम को 1.4 करोड़ का लाभ
डीसीएम श्रीराम का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 1.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 28.9 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। शुगर कारोबार में नुकसान के चलते कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है। आलोच्य तिमाही में कंपनी का शुद्ध राजस्व 1,689.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,342.2 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंडीकेट बैंक को 470 करोड़ का मुनाफा
सिंडीकेट बैंक का चालू वित्तवर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 1.4 % बढ़कर 470.12 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 463.37 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 4,850.35 करोड़ रुपये हो गई।

भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 12% बढ़ा
भारती इंफ्राटेल का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 277 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 248 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही में कंपनी का राजस्व 5 फीसदी बढ़कर 2,684 करोड़ रुपये हो गया।


मैक्स लाइफ को 248 करोड़ कर पूर्व लाभ
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही में 248 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ अर्जित किया। पहली छमाही में कंपनी का न्यू बिजनेस प्रीमियम पिछले साल की सामन अवधि की तुलना में 11 फीसदी से अधिक बढ़कर 904 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। आलोच्य अवधि में कंपनी का सकल प्रीमियम 4 फीसदी बढ़कर 3,005 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed