{"_id":"d061d1dc15d1cda37d234e208968df6c","slug":"maruti-and-hyundai-cars-will-be-expensive-by-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से महंगी हो जाएंगी मारुति और ह्यूंदे की कारें ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जनवरी से महंगी हो जाएंगी मारुति और ह्यूंदे की कारें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 16 Dec 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी से मारुति सुजुकी और ह्यूंदे मोटर इंडिया की कारें महंगी हो जाएंगी। उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला देकर कंपनियों ने मूल्यवृद्धि का फैसला किया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपने सभी मॉडलों के दाम 2 से 4 फीसदी के बीच बढ़ाएगी। वहीं, ह्यूंदे मोटर इंडिया अपनी कारों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर देगी।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एवं सेल्स) आरएस कल्सी का कहना है कि हम जनवरी से अपनी सभी मॉडलों की कीमतों में 2 से 4 फीसदी के बीच बढ़ोतरी की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले हमने अक्तूबर 2013 में अंतिम दफा दाम बढ़ाए थे।
विज्ञापन
ह्यूंदे मोटर इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एवं मार्केटिंग) राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते उत्पादन लागत बढ़ने से मूल्यवृद्धि जरूरी हो गई थी। रुपये के अवमूल्यन से आयात महंगा होने के साथ-साथ बिक्री खर्च भी बढ़ गया है। कंपनी लागत में हुई अधिकांश बढ़ोतरी को स्वयं वहन कर चुकी है, लेकिन अब जनवरी 2015 से सभी मॉडलों की कीमतें 5,000 से 25,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। ह्यूंदे भारतीय बाजार में फिलहाल अपने 10 मॉडल की बिक्री करती है।
विज्ञापन
कंपनी की एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट कार ईऑन की दिल्ली शोरूम कीमत 2.87 लाख से 3.89 लाख रुपये के बीच है। कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सांता फे है, जिसकी दिल्ली शोरूम कीमत 25.60 लाख से 28.41 लाख रुपये है। इसके अलावा कंपनी सेंट्रो, आई10, ग्रांड आई10, आई20, एक्ससेंट, वेरना, एलांट्रा और सोनाटा की बिक्री करती है।
इससे पहले, पिछले सप्ताह जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने जनवरी के पहले सप्ताह से भारत में अपनी कारों की कीमतें 5 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है। जनरल मोटर्स इंडिया भी अपने सभी वाहनों की कीमतों में जनवरी से 20,000 रुपये तक वृद्धि करने का फैसला कर चुकी है।