{"_id":"8d2832f021b6821c3ee2b7f2d9c5bdc1","slug":"markets-off-record-highs-it-oil-gas-shares-see-profit-booking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रिकॉर्ड से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 10 Sep 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
लगातार दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल कर नीचे आ गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 54.53 अंक नीचे 27,265.32 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 20.95 अंक की गिरावट के साथ 8,152.95 अंक पर रहा।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान बीएसई कई दिग्गज शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के नुकसान उठाने वाले प्रमुख शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इनफोसिस, एलएंडटी, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और रिलायंस शामिल रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर सिप्ला, कोल इंडिया, गेल, टाटा मोटर्स, आईटीसी, महिंद्रा और टाटा पावर के शेयरों में हुई खरीदारी ने बाजार को बड़ी गिरावट में जाने से बचा लिया। बीएसई के विभिन्न वर्गों की बात की जाए, तो रीयल्टी, तेल-गैस, कैपिटल गुड्स में गिरावट रही। दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और पावर में तेजी रही।
विज्ञापन