{"_id":"cb511992-1cff-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"market-decline-sensex-lost-83-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 83 अंक टूटा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 83 अंक टूटा
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 83.42 अंकों की गिरावट के साथ 18,710.02 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 25.75 अंक लुढ़ककर 5,691.40 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में दिन भर गिरावट का रुख देखने को मिला। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 6.38 अंक गिरकर 18,787.06 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 2.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,714.90 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
हालांकि कुछ देर के लिए शेयर बाजार में बढ़त का रुख देखने को मिला। सुबह 9:30 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 10.67 अंकों की बढ़त के साथ 18,804.11 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 1.80 अंक चढ़कर 5,718.95 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन