{"_id":"19790e5878e15300726b66e113bb356b","slug":"market-crashed-after-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल में पहली बार साल के पहले दिन गिरा बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आठ साल में पहली बार साल के पहले दिन गिरा बाजार
एजेंसी/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसेक्स में शामिल कई हैवीवेट कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार आठ साल में पहली बार साल के पहले कारोबारी सत्र में गिरावट पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नए साल के जश्न में निवेशकों के बाजार से दूर रहने के बीच कारोबारी गतिविधियां सुस्त पड़ने से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.20 अंक की गिरावट के साथ 21,140.48 अंक पर रहा।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (एनएसई) का निफ्टी 2.35 अंक लुढ़क कर 6,301.65 पर तकरीबन सपाट रहा।
रीयल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि आईटी और तेल-गैस वर्ग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।
बीएसई मे कुल 2,629 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,600 लाभ में और 897 नुकसान में रहे बाकी 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। इसके साथ ही एनटीपीसी, सनफार्मा, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, गेल इंडिया, महिन्द्रा, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, सिप्ला, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनि, रेड्डीज लैब, सेसा स्टरलाइट और मारुति के शेयर 0.02 से 0.86 फीसदी लाभ में रहे।
विज्ञापन
विप्रो 1.13 फीसदी गिरावट के साथ सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी रही। टाटा पावर, टीसीएस, आरआईएल, भेल,एक्सिस बैंक, इनफोसिस, हिंडाल्को, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी में भी गिरावट रही।