{"_id":"7f81a6a0-2991-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"market-closes-with-sensex-downs-56-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 56 अंक लुढ़का, बाजार बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स 56 अंक लुढ़का, बाजार बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
बिकवाली के दबाव के चलते बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 56.15 अंक लुढ़ककर 18,846.26 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 21.35 अंक नीचे 5738.75 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले दोपहर में बाजार शुरुआती झटकों से उबरने में कामयाब रहा। हालांकि बिकवाली के दबाव के चलते बाजार 50 अंक नीचे था। एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर पॉवर, आईटी और रिफाइनरी के शेयरों पर पड़ा।
विज्ञापन
गुरुवार को बाजार खुलते ही सेसेंक्स में 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 18,779.74 के स्तर पर चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव कायम रहा और 165 अंक गिरकर 18,736.45 के न्यूनतम स्तर तक भी पहुंचा।
विज्ञापन
बाद के सत्र में बाजार में तेजी देखी गई और उबरकर 18,851.76 के स्तर पर आ गया। हालांकि अब भी बाजार कल के स्तर से 50 अंक नीचे था। इस बीच निफ्टी 23.80 अंक गिरकर 5,736.30 के स्तर पर मौजूद था।
जिन शेयरों में सर्वाधिक गिरावट देखी गई, उनमें टाटा पॉवर (2.17 फीसदी), गेल इंडिया (1.42 फीसदी), आईसीआईसी बैंक (1.36 फीसदी), इंफोसिस (1.26 फीसदी) और लार्सन (1.11 फीसदी) शामिल थे।