{"_id":"9aab853c-2cb5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"market-closed-at-decline","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार से तेजी गायब, सुस्ती पर बाजार बंद ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कारोबार से तेजी गायब, सुस्ती पर बाजार बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 04:12 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक विकास दर (आईआईपी) में आई गिरावट ने आज घरेलू शेयर बाजारों पर लगाम लगा दी। मंगलवार को दीपावली होने के बाद भी शेयर बाजारों से तेजी गायब रही और बाजार सुस्ती पर बंद हुए। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 13.34 अंक गिरकर 18,670.34 अंक पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.55 अंक गिरकर 5,683.70 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
दोपहर 2.00 बजे बाजार
सोमवार को दोपहर 2.05 बजे बीएसई सेंसेक्स 42.08 अंक नीचे 18,641.60 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 9.45 अंक लुढ़ककर 5676.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे बाजार
भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई है, वहीं रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती बरकरार है। सुबह 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 20.33 अंक नीचे 18,663.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था। हालांकि निफ्टी में मामूली तेजी दर्ज की गई और यह 4.45 अंक उछलकर 5690.70 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 44 पैसे उछकलर खुला। निफ्टी भी 15.65 अंक ऊपर खुला। इधर एशियाई बाजारों में मजबूती दर्ज की गई है।
रुपये में 11 पैसे की मजबूती
मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की मजबूती दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 54.64 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 39 पैसे टूटकर 54.75 के स्तर पर बंद हुआ था।