{"_id":"9e971b76-7b7e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"market-been-normal-after-losing-strong-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती तेजी खोकर सपाट रहा बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शुरुआती तेजी खोकर सपाट रहा बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 20 Feb 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और मेटल सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली की बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए एक सीमित दायरे में हल्के सुधार के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
हालांकि रिलायंस के शेयर में करीब तीन फीसदी की तेजी ने इसे गिरावट का शिकार होने से बचाए रखा। बीएसई का सेंसेक्स 7.03 अंक सुधर कर 19,642.75 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 3.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,943.05 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में रिलायंस 3.13 फीसदी लाभ के साथ सबसे अव्वल रहा। इसके अलावा सनफार्मा 1.37 फीसदी, हीरो मोटोकार्प 1.26, कोल इंडिया 1.12, गेल 0.99, डा रेड्डीज 0.90, टीसीएस 0.65, विप्रो 0.55, एचडीएफसी बैंक 0.55 और टाटा पावर 0.41 फीसदी बढ़त में रहे। नुकसान उठाने वाली कंपनियों में टाटा स्टील को सबसे ज्यादा 1.75 फीसदी का घाटा हुआ। इसके अलावा जिंदल स्टील 1.47 फीसदी, सिप्ला 1.32, एयरटेल 1.04 और एसबीआई 0.98 फीसदी नुकसान में रहे।
विज्ञापन